फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi Case: पुलिस को जिस काले बैग की तलाश थी वो मिल गया, क्या-क्या मिल गया।

Sun, 22 Jun 2025 06:31 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

इस बीच रविवार को इस मामले में मेघालय एसआईटी टीम और एफएसएल इंदौर सोनम रघुवंशी का बैग जलाने वाले शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के हरे कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एफएसएल इंदौर ने फोरेंसिक जांच के लिए जले हुए बैग के टुकड़े और सोनम के सामान के जले हुए टुकड़े एकत्र किए।बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार रात महालक्ष्मी नगर के प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार कर लिया।

उस पर सोनम और राज की पिस्टल, पांच लाख रुपये, कपड़े और सोने के आभूषण गायब कर मदद करने का आरोप है। गुना का एक सिक्युरिटी गार्ड भी शक के घेरे में है। एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) पिछले पांच दिन से शहर में छानबीन कर रही थी। एसआईटी को एक बैग की जरूरत थी, जो राज और सोनम द्वारा हीराबाग स्थित फ्लैट में छुपा कर रखा था। इस बैग में कपड़ों के बीच देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये भरकर रखे गए थे। राज पहले राजा को विशाल, आकाश और आनंद से गोली मरवाना चाहता था।ललितपुर में आकाश की गिरफ्तारी होते ही आठ जून को सोनम कार लेकर गाजीपुर रवाना हो गई और बैग फ्लैट में ही छोड़ दिया।

10 जून को प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स (महालक्ष्मी नगर) कार लेकर पहुंचा और दूसरी चाबी से ताला खोल तीन बैग, कपड़े, खाने का सामान सहित अन्य चीजें ले गया।  आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इसमें उनकी मदद उस प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने की, जिनसे उन्हें देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था। सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी। सेक्यूरिटी गार्ड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें