शिलांग पुलिस को काॅल डिटेल और शिलांग में सोनम और राजा के साथ नजर आने वाले तीन पर्यटकों का पता चला। हत्यारें जहां रुके थे, वहां से उनकी जानकारी एकत्र की और रविवार के साथ सारी जानकारी इंदौर पुलिस से साझा की। क्राइम ब्रांच ने शाम तक पूरा जाल बिछाया और रात को इंदौर से विक्की उर्फ विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।