फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sneha Debnath Death News: स्नेहा मिसिंग केस में नया मोड़, पुलिस को मिली चिट्ठी, कैब ड्राइवर ने.. |

Mon, 14 Jul 2025 12:22 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

दिल्ली में पढ़ेने आई डीयू की छात्रा अचानक लापता हो गई कई दिनों से उसकी तलाश तेज रही इस बीच सिग्नेचर ब्रिज के पास उसका शव मिला है पुलिस इस पूरे मामलें में जांच कर रही है दूसरी तरफ कैब ड्राइवर ने भी कई राज खोले है। ऐसे में पूरा मामला क्या है चलिए बताते है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा देबनाथ, को लेकर पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि यमुना नदी से बरामद हुआ शव उसी छात्रा का है, जो 7 जुलाई से गायब थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह की पुष्टि हो सकेगी.स्नेहा की कहानी ने बीते एक हफ्ते में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. त्रिपुरा से दिल्ली पढ़ाई करने आई ये होनहार छात्रा, 7 जुलाई की सुबह अपने दोस्त को स्टेशन छोड़ने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी. उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज के पास मिली थी.बाद में जब उसके कमरे की तलाशी ली गई, तो एक हाथ से लिखा हुआ लेटर मिला

.पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के गायब होने के बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को त्रिपुरा के सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखकर दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। स्नेहा का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को खबर दे दी है। पुलिस स्नेहा के दोस्तों से पूछताछ कर पड़ताल में जुटी है।दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को स्नेहा देबनाथ के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी महरौली थाने में दर्ज कराई थी। स्नेहा डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा थी। सात जुलाई को उसने आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कर निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने पुलिस को एक नोट दिया। इस नोट में स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात लिखी थी। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्नेहा पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से कैब लेकर सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें