स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ दी है इसकी जानकारी मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। मालूम हो कि मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे टाल दिया गया था। अब मंधाना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है शादी रद्द कर दी गई है। मंधाना ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। अपने बयान में उन्होंने लिखा है कि में बहुत ही निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि अब ये विवाह रद्द कर दिया गया। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें। इतना ही नहीं मंधाना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है इससके आगे उन्होंने बोला की मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। उन्होंने कहा है कि मैं अब उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।' मंधाना और संगीतकार पलाश की शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। इसके अगले ही दिन पलाश भी बीमार हो गए थे। अब मंधाना ने स्पष्ट किया है कि शादी रद्द हो गई है। बता दे कई दिनों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सुर्खियों थी। शादी पोस्टपोन होने के बाद उन्होंने पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, लेकिन इस वीडियो ने फैंस के मन में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मंधाना की अंगुली में वह सगाई वाली रिंग नजर नहीं आई.