उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल स्कूल की छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए और उनसे खुलेआम मासिक धर्म से जुड़े शर्मनाक सवाल किए गए। इस घटना के सामने आने से छात्राओं के माता-पिता भड़के हुए हैं और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।