फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs PAK Final: शोएब मलिक की टीम इंडिया को चेतावनी! ट्रॉफी पर झाड़ा ज्ञान

Mon, 29 Sep 2025 05:06 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने टीम इंडिया को ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी न लेना सही नहीं है और यह उन्हें भविष्य में परेशान कर सकता है। इतना ही नहीं  पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक ने एशिया कप 2025 में कप्तानों के संघर्ष पर तगड़ा बयान दिया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के सामने उलझन ये है कि अब सवाल फाइनल का है, जहां कप्तानों की लाचारी दोनों टीमों में से किसी के लिए भी परेशानी बन सकती है. एशिया कप 2025 में कप्तानों के खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक ने बड़ी सीधी बात की है, उन्होंने कहा कि कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा कि जो खराब प्रदर्शन देखने को मिला है वो कप्तानी के दबाव के चलते हैं. शोएब के मुताबिक कप्तानों के प्रदर्शन का गिरा ग्राफ उनके ओवर कॉन्फिडेंस की वजह ज्यादा है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टीम के इस रवैये की आलोचना की. मलिक ने कहा, "सोचिए खिलाड़ियों ने कितने दबाव और गर्मी में खेलकर यह खिताब जीता. उन्होंने इतनी मेहनत की, आखिर क्यों? ट्रॉफी जीतने के लिए... और जब उन्होंने जीत हासिल कर ली तो ट्रॉफी लेने तक नहीं गए. यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी और वो भी इतने रोमांचक मुकाबले के बाद...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें