फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan: ISI के निशाने पर शिवराज सिंह चौहान! गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 13 Dec 2025 06:45 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shivraj Singh Chouhan News: केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया संकेतों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार देर रात से भोपाल और दिल्ली दोनों स्थानों पर लागू कर दी गई है। भोपाल में उनके 74 बंगला क्षेत्र स्थित सरकारी आवास के आसपास पुलिस द्वारा अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, आवास के इर्द-गिर्द तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की बात कही जा रह है। शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी सलीम खान ने कहा, "हमें आज यहां तैनात किया गया है। यहां सब कुछ व्यवस्थित है, गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं..."

बढ़ाए गए सुरक्षा अलर्ट के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पौधारोपण करने के लिए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अपने भांजे-भांजियों और भाई-बहनों के साथ पौधा रोपा। पौधरोपण जीवन रोपने जैसा है। भविष्य की पीढ़ियों को एक बेहतर वातावरण देने के लिये, आइये हम सब मिलकर पौधे लगाएँ और अपनी धरती को हरा-भरा व समृद्ध बनाएं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें