उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नए मुखिया अखिलेश यादव ने जैसे ही कांग्रेस को वेट एंड वॉच का सिगनल दिया, कांग्रेस के तेवर तुरंत नरम पड़ गए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ आने की अटकलों और सीटों के बंटवारे की बात आते ही, यूपी में कांग्रेस की सीएम फेस शीला दीक्षित बैकफुट पर चली गई हैं।