फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shibu Soren Last Rites: Champai Soren के छलक पड़े आंसू, शिबू सोरेन को नम आंखों से आखिरी विदाई

Tue, 05 Aug 2025 05:15 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उनके मोराबादी स्थित आवास पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चंपई सोरेन भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। नम आंखों से उन्होंने 'दिशोम गुरु' को अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें संभालते हुए बाहर ले जाया। शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे थे। चंपई सोरेन ने इस अवसर पर शिबू सोरेन के साथ बिताए अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक सफर को याद किया और उनके संघर्षों व योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें