राजस्थान के कुंभलगढ़ की दो बातें विश्व प्रसिद्ध हैं। पहली बात यहां का प्रसिद्ध कुंभलगढ़ महोत्सव और दूसरी बात यहां के कुंभलगढ़ किले की दीवार। कुंभलगढ़ की ये दीवार चीन की दीवार के बाद विश्व की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। आप भी साथ दिए वीडियो में कुंभलगढ़ फेस्टिवल की झलकियों को देखिए, जिसे अमर उजाला टीवी को भेजा है सिटिजन जर्नलिस्ट अल्का कौशिक ने।