विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की चौथी महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। बैठक में सीट शेयरिंग और गठबंधन के संयोजक को लेकर चर्चा हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सीटों को साझा करने का मुद्दा सबसे ऊपर रहा। गठबंधन जनवरी या फरवरी में साझा प्रत्याशियों का एलान करने के प्रयास में है।