पठानकोट और उड़ी आतंकी हमले के बाद नगरोटा में सेना के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले से खुफिया एजेंसियों पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। पिछले 26 साल में ये पहला मौका है जब कश्मीर से बाहर जम्मू में सेना के कैंप पर इस तरह का आतंकी हमला हुआ है। सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या पठानकोट और उड़ी आतंकी हमलों से कोई सबक नहीं लिए गए?