सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 12 मई को फिल्म द केरल स्टोरी के मेकर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई और तमिलनाडु सरकार से भी जवाब मांगा. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है. फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में फिल्म पर रोक लगा दी थी. वहीं, तमिलनाडु में भी सिनेमाघरों में इसे नहीं दिखाया जा रहा है।