देशभर में होली का पर्वा मनाया जा रहा है। साथ ही रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। देशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। यूपी के बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और संभल समेत कई जनपदों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। ताकि होली के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति पैदा ना हो।