जिले के डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संभल हिंसा के बारे में और वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान डीएम संभल ने कहा कि जामा मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली ने भ्रामक बयान दिया है कि उन्हें (मस्जिद के सर्वे) के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। अदालत का आदेश 24 नवंबर को दोपहर 2.38 आया और फिर हम लगभग 5-5.30 बजे शाम को मस्जिद पहुंचे। एडवोकेट कमिश्नर के ऑर्डर की एक कॉपी प्राप्त हुई और उन्होंने उस पर साइन भी किए।