कानपुर में नमक खत्म होने और ब्लैक में बिकने की अफवाह को लेकर भगदड़ मच गई । इस भगडद़ में एक महिला की मौत हो गई। लोगों ने दुकानों से नमक की बोरियां लूटने की कोशिश की जिसकी वजह से पुलिस बुलानी पड़ी। लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने नमक की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में दो दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंन्ट्स ने भी नमक की कालाबाजारी को लेकर काफी हंगामा किया और सभी दुकानें बंद करवा दी।