फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War Update: यूक्रेनी ड्रोन ने रूस में मचाई तबाही, Moscow का दावा- तेल डिपो में लगी आग

Mon, 04 Aug 2025 05:42 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को रूसी अधिकारियों ने बताया कि काला सागर के पास स्थित रूस के मशहूर पर्यटन स्थल सोची के पास एक तेल डिपो पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भीषण आग लग गई। कुबान इलाके के गवर्नर वेनियामिन कोंड्रातयेव ने बताया कि यह आग एक ड्रोन को मार गिराने के बाद उसका मलबा ईंधन टैंक से टकराने के कारण लगी। वहीं आग पर काबू पाने के लिए 120 से ज्यादा अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेल डिपो से उठता काले धुएं का बड़ा गुबार देखा गया। इस हमले के बाद सोची एयरपोर्ट पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें