हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह घाट का नाम बदलकर शंकराचार्य घाट किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय लोक दल ने आंदोलन करने का ऐलान किया है। RLD के नेता बीजेपी पर चौधरी चरण सिंह का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर 10 मई तक घाट का नाम दोबारा पूर्व पीएम के नाम पर नहीं किया गया, तो 11 मई को यूपी के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस बीच RLD ने उन्हें भारत रत्न दिए जाने की भी मांग उठाई है।