छोटे पर्दे पर मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' में रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर को तो आप जानते ही होंगे। लेकिन इस बार उनका नया अंदाज सामने आया है जो लोगों को खूब भा रहा है। रिंकू भाभी का एक वीडियो सॉन्ग आया है 'मेरे हसबैंड मुझको पियार नहीं करते'। यकीन मानिए इस गाने को देखते ही आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज कल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।