सेना में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने रिटायर्ड फौजी और पैरा मिलिट्री फोर्स के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में नागपुर से लेकर गोवा और पुणे तक महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी की। इस सिलसिले में 350 प्रतियोगियों समेत 18 लोग पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।