फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: कौन हैं सिमरन बाला? CRPF के पुरुष दस्ते को लीड करने वाली पहली महिला अफसर!

Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली सहायक कमांडेंट सिमरन बाला 26 जनवरी 2026 को नया इतिहास रचने जा रही हैं। वह पहली ऐसी महिला अधिकारी होंगी जो कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ (CRPF) की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली सिमरन बाला इस साल गणतंत्र दिवस पर एक नया इतिहास लिखने जा रही हैं. सहायक कमांडेंट सिमरन बाला पहली ऐसी महिला अधिकारी होंगी जो दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी. वह अपने जिले की पहली महिला हैं जो अधिकारी रैंक में देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल का हिस्सा बनी हैं. सिमरन ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद जम्मू के गांधी नगर स्थित सरकारी महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खैर यह कामयाबी न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है क्योंकि वह 140 से अधिक पुरुष जवानों की कमान संभालकर देश की नारी शक्ति का लोहा मनवाएंगी.इस आगामी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर देश की ताकत देखी जाएगी तब अनुशासन और एकता की झलक भी दिखाई देगी, तब इतिहास के पन्नों में सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। सिमरन बाला वह पहली महिला अधिकार हैं, जो CRPF की पूरी पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की मजबूत घोषणा है।  सिमरन बाला सिर्फ एक अधिकारी नहीं, एक विचार हैं जो बताता है कि भारत बदल रहा है। 26 जनवरी पर जब वह कदमताल करेंगी, तब हर बेटी के भीतर यह विश्वास और मजबूत होगा कि सुरक्षा बलों का नेतृत्व और कमान एक महिला कितने दमदार तरीके से निभा सकती हैं। CRPF अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान सिमरन बाला ने अनुशासन, नेतृत्व कौशल, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने यह साबित किया कि नेतृत्व लिंग से नहीं, क्षमता से तय होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें