फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘नोटबंदी’ पर ‘बागी’ हो गए रिजर्व बैंक के कर्मचारी?

Sat, 14 Jan 2017 04:44 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

नोटबंदी के बाद बने हालात से रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इन कर्मचारियों ने शुक्रवार को गवर्नर उर्जित पटेल को एक लेटर लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया। लेटर में नोटबंदी की प्रॉसेस को लागू करने में हुए मिसमैनेजमेंट और सरकार की तरफ से करंसी को-ऑर्डिनेशन के लिए एक अफसर को अप्वाइंट करने का विरोध किया गया है। इन लोगों का कहना है कि इससे आरबीआई की ऑटोनोमी पर असर पड़ा है। गवर्नर उर्जित पटेल को यह लेटर यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड इम्प्लॉइज की तरफ से लिखा गया है। इसमें कहा गया है, "मिसमैनेजमेंट के साथ ही रिजर्व बैंक की ऑटोनोमी को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे ठीक करने में काफी वक्त लग जाएगा।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें