जस्टिस लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी फ्रंट फुट पर आ गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले के जरिए BJP को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अब ये भी साफ हो गया है कि न्यायपालिका राजनीतिक लड़ाई का क्षेत्र नहीं है। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ लोगों की नजरों में PIL का मतलब पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बताया।