राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही मई जैसा अहसास होने लगा है। बाड़मेर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बने एंटी-साइक्लोन और पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश का पारा चढ़ा दिया है। देखिए आपके शहर के तापमान का पूरा हाल और मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी।