राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति और गहलोत-पायलट विवाद को लेकर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सचिन पायलट, केसी वेणूगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। बैठक में प्रदेश के चुनाव और गहलोत-पायलट विवाद को लेकर चर्चा की जाएगी। पैर में चोट लगने के कारण सीएम अशोक गहलोत बेड रेस्ट पर हैं। वे जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े हैं।