फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा-सोनम और मुस्कान रस्तोगी कांड से युवाओं में खौफ! शादी को लेकर बढ़ा ये ट्रेंड

Sat, 21 Jun 2025 08:05 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मेरठ के मुस्कान कांड और इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम जैसे मामलों के बाद से शादी को लेकर युवाओं का ट्रेंड काफी बदला है।  मुस्कान-सोनम जैसी घटनाओं के बाद शादी से पहले गुण दोष मिलान का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। कुंडली मिलान को लेकर युवाओं में भी जागरूकता आई है। इसके साथ ही अब परिवार भी 25 से अधिक गुण मिलने पर ही शादी को मंजूरी दे रहे हैं।

दरअसल, कुछ समय से शादी-ब्याह करने के लिए लोगों ने शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन वेबसाइट का भी सहारा लेना शुरू कर दिया था, लेकिन आपराधिक घटनाएं बढ़ने की वजह से फिर से लोग पुराने रीति रिवाज की ओर रुख कर रहे हैं। मां-बाप अपने बच्चों का रिश्ता करने से पहले जन्मकुंडली के साथ ही उसकी कर्मकुंडली भी खंगाल रहे हैं। इसके साथ ही परिवार वाले अब करीबी रिश्तेदारियों में ही जीवनसाथी खोज रहे हैं ताकि उन्हें पहले से ही पता रह सके कि उनका स्वभाव कैसा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें