फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: राजा रघुवंशी के घर नकली टीआई बनकर आया व्यक्ति, हुआ गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 03:58 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ आया है। राजा के कैट रोड स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति आया। वह खुद को थाना प्रभारी बता रहा था और परिवार के लोगों के बारे में पूछताछ कर रहा था। परिजनों को शंका हुई तो उससे आईडी मांगा। नकली थाना प्रभारी ने खुद का नाम बजरंग लाल बताया। उसने कहा कि वह राजस्थान का है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग दिल्ली में रेलवे पुलिस में है। नकली आईडी होने की आशंका के बाद परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।

खुद को थाना प्रभारी बता रहा बजरंग लाल जब राजा के घर पहुंचा तो उनका भाई विपिन बाहर गया था। मां उमा ने बजरंग लाल को बाहर बैठाया। इसके बाद उन्होंने विपिन को फोन लगाकर पुलिस अधिकारी के आने की सूचना दी। इस बीच बजरंग लाल घर में रहने वाले सदस्यों की जानकारी, उम्र आदि के बारे में पूछने लगा। विपिन जब घर आए तो बजरंग ने किसी को फोन लगाया। इसके बाद विपिन ने उससे आईडी मांगा। उसने दिखाया, लेकिन वह नकली लग रहा था। बजरंग लाल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में तो कोई बात नहीं की, लेकिन वह किस उद्देश्य से घर आया था। इस बारे में भी वह नहीं बता सका। विपिन ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस के हवाले हमने उसे कर दिया है। आशंका है कि वह हमारे परिवार के बारे में जानकारी जुटाने आया था।  इंदौर एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, "बजरंग लाल नामक एक व्यक्ति राजा रघुवंशी के घर पर पहुंचा था। उसने खुदको RPF में इंस्पेक्टर बताया। व्यक्ति ने बताया कि 3-4 साल पहले उसकी राजा रघुवंशी से मुलाकात हुई थी। जब राजा रघुवंशी के भाई ने उससे पूछताछ की और ID मांगी तब व्यक्ति घबरा गया। व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ किया गया है। व्यक्ति RPF का बर्खास्त कांस्टेबल है

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह न तो पुलिसकर्मी है और न ही रेलवे कर्मचारी। उसने कबूल किया कि सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर वह परिवार को ठगने के इरादे से आया था। जांच में यह भी सामने आया कि बजरंग लाल पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात कर चुका है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी। इसके बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय के निकले थे। इसके बाद 24 मई से दोनों लापता थे। सर्चिंग के दौरान 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स से बरामद हुआ था। पति की हत्या के आरोप में पत्नी सोनम रघुवंशी उसका प्रेमी राज कुशवाहा के साथ वारदात में शामिल तीन अन्य लोग जेल में बंद है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें