फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam मायके में छोड़ गई थी गहने, अब Raja के परिवार ने मांगे वापस

Sat, 12 Jul 2025 03:49 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

शादी के 11 दिन बाद राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी जेल में है। उसके परिजनों ने राजा के परिवार को गहने लौटा दिए है। सोनम को शादी में मंगलसूत्र के अलावा सोने का हार, चूडि़यां और अंगूठी सहित अन्य आभूषण राजा के परिजनों ने दिए थे। पुलिस और पंचायत की मौजूदगी में गहने वापस लौटा दिए है, हालांकि मंगलसूत्र और अंगूठी अभी शिलांग पुलिस के पास है। पुलिस जब वह लौटाएगी तो परिजन उसे भी दे देंगे। उधर शादी में राजा को महंगी कार और कैश भी दिया गया था, हालांकि उसे सोनम के परिजनों ने नहीं मांगा है। सोनम के पिता का कहना है कि हमने बेटी को दान दिया था। वह हम वापस नहीं ले सकते है।

शादी में सोनम को जो गहने मिले थे। उसमें से वह अंगूठी व मंगलसूत्र अपने साथ ले गई थी, लेकिन बाकी गहने उसने मायके में ही छोड़े थे। राजा के परिजनों ने वह गहने सोनम के परिजनों से मांग लिए थे। राजेंद्र नगर पुलिस की मौजूदगी में गहने लौटाए गए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें