फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में चौंकाने वाला मोड़, सोनम का गाजीपुर जाना बना राज!

Fri, 20 Jun 2025 07:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार हुई सोनम रघुवंशी को लेकर एक बार फिर से चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इतना ही नहीं, उसके गाजीपुर पहुंचने को लेकर भी राज गहराता जा रहा है। सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी को 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन वह गाजीपुर तक कब-कैसे और किसके साथ पहुंची अब इस सवाल का जवाब और भी पेचीदा होता जा रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, एक तरफ कैब ड्राइवर पीयूष का दावा है कि उसने सोनम को गाजीपुर तक पहुंचाया। तो वहीं दूसरी ओर उजाला यादव नाम की एक लड़की ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उसने सोनम के साथ वाराणसी से गाजीपुर तक रोडवेज बस में यात्रा की है। तो ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर सोनम को लेकर कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ?

बता दें कि, राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में इंदौर आए शिलांग पुलिस के अफसरों ने तीसरे दिन सोनम की फर्म में काम करने वाली दो युवतियों से पूछताछ थी, जो अक्सर सोनम के साथ रहती थी। इसके अलावा अफसरों ने उस ड्राइवर पीयूष को भी क्राइम ब्रांच थाने बुलाया था, जो इंदौर से गाजीपुर तक छोड़ने गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें