फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा के लिए राज ही लाया था कफन,नया CCTV वीडियो ने किया हैरान

Sat, 21 Jun 2025 03:14 PM IST
अजीत यादव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और CCTV वीडियो सामने आया है | जिसमें राजा की हत्या में शामिल होने का आरोपी, सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा उस समय वहीं था, जब राजा के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी | राजा के लिए राज ही कफन लाया था | 
हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर अपने पति राजा की हत्या करने वाली सोनम शादी की तैयारियों के साथ राजा की हत्या की प्लानिंग भी कर रही थी। पहले वह सुपर काॅरिडोर के रेस्टोरेंट में जाकर राज से हत्या की प्लानिंग की मीटिंग करती थी और फिर राजा के साथ शादी की तैयारियों के लिए खरीददारी। राजा के परिवार वालों को सोनम ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उधर सोनम संजय वर्मा नामक युवक से भी कई बार बातें करती थी। संजय कौन है, ये चौंकाने वाला नाम सामने आया था। इसकी जानकारी सोनम के भाई गोविंद को भी नहीं है। गोविंद ने कहा कि मुझे संजय वर्मा के बारे में कुछ नहीं पता.. मैं वो सारी जगहें दिखाने आया था जहां राज काम करता था। यहां से कुछ भी जब्त नहीं हुआ है। मुझे संजय के बारे में कुछ नहीं पता। मुझे आज ही पता चला है कि संजय का नाम भी इसमें आ रहा है। 

राज और सोनम ने अप्रैल माह में सुपर काॅरिडोर के अवंति रेस्टोरेंट में दो बार मीटिंग की थी। एक बार विशाल भी इसमें शामिल हुआ था। उस रेस्टोरेंट में ही राजा की हत्या की प्लानिंग की गई थी और 23 मई को उसे अंजाम दिया गया। राज और विशाल के साथ सोनम ने राजा की हत्या के बाद छुपने, फिर सिलीगुड़ी में खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर सामने आने की प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने सोलहवें दिन कड़ियां जोड़कर हत्यारों का पता लगा लिया।
सोनम को गाजीपुर में सबके सामने आना पड़ा। सोनम राज के अलावा एक और शख्स संजय वर्मा से भी बातें करती थी। संजय कौन है इसका अभी तक पता नहीं चला है। मार्च में सोनम ने संजय से 100 से ज्यादा बार बातें की है। संजय वर्मा सोनम की फर्म से भी नहीं जुड़ा है। सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि वे किसी संजय नामक व्यक्ति को नहीं जानते हैं।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें