राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में अब पुलिस चार्जशीट पेश करने वाली है और मामले की सुनवाई भी शुरू होगी। इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया है कि सोनम को उसका भाई गोविंद मदद कर रहा है। इस केस में उसने वकील हायर किए हैं। गोविंद की कंपनी के 30-40 लाख रुपये सोनम के खाते में हैं। वह पैसा न डूबे, इसिलए वह सोनम को छुड़वाना चाहता है। विपिन ने कहा कि भाई गोविंद ने उनके परिवार को धोखा दिया है। पहले उसने कहा कि वह राजा के परिवार के साथ है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाएगा, लेकिन अब उसने सोनम के लिए वकील हायर करने की तैयारी कर ली है। गोविंद इस बात को भी स्वीकार नहीं रहा है, लेकिन हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी है।