फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राज की मदद करने वाले पर पुलिस का शिकंजा, इंदौर से एक शख्स गिरफ्तार।

Sun, 22 Jun 2025 03:22 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

सोनम रघुवंशी पर शिकंजा कसता ही जा रहा है और परत दर परत हत्या के राज खुल रहे हैं। कई ऐसे सबूत हैं जो पुलिस के पहुंच से बाहर हैं लेकिेन उन सबूतों को पाने से पुलिस ज्यादा दूर नहीं है। चाहे वो ब्लैक बैग हो या सोनम के दो मोबाइल फोन। इन चीजों को छुपाने और सोनम के छिपने में मदद करने वाले शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है। आखिर कौन है वो शख्स जो सोनम और राज की मदद कर रहे थे। शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सत्रह दिन में सुलझा ली।


इसके बाद हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उसे तलाश थी आरोपियों की मदद करने वालों की। आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इसमें उनकी मदद उस प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने की, जिनसे उन्हें देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था। सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी।जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी तो उसे फ्लैट खाली मिला। सिलोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उससे बैग के बारे में पूछताछ की जा रही है।

अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।सिलोम पर सबूत नष्ट करने और हत्यारों की मदद करने का आरोप है। वह भोपाल भागने की तैयारी में था। शिप्रा पुलिस की मदद से उसे टोल नाके के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 8 जून को जब फ्लैट पर आया था तो वह एक शोरुम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें