उन्नाव में शुक्लागंज के पास गुरुवार को खाद्यान्न से लदी मालगाड़ी में अचानक से आग लग गई। ये हादसा कानपुर लखनऊ रेलवे रूट पर हुआ जिसमें मालगाड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया । आग बुझाने के लिए उन्नाव कानपुर से दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है ।