फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Visit Ram Mandir News: राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, रामलला के करेंगे दर्शन?

Tue, 13 Jan 2026 07:22 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Rahul Gandhi Visit Ram Mandir News: अयोध्या की रामनगरी एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ सकती है। दरअसल, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दूसरी बार अयोध्या आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रामलला के दर्शन के लिए आ रही एक संसदीय समिति के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी के अयोध्या दौरे और रामलला के दर्शन की खबर पर कांग्रेस नेताओं ने भी बड़े बयान दिए है।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय की 32 सदस्यीय संसदीय समिति 23 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही है। इस समिति में शामिल सांसद अयोध्या यात्रा के दौरान रामलला का दर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कैंट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह इस संसदीय दल के अध्यक्ष हैं, इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। ऐसे में उनके अयोध्या आने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि, राहुल गांधी इससे पहले वर्ष 2016 में अयोध्या आए थे। उस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया था। उन्होंने हनुमानगढ़ी में अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास से आशीर्वाद भी लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें