कर्नाटक में सीएम चुनने और सरकार बनाने को लेकर चल रही सियासी माथापच्ची के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक से दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पहुंच गए और लोगों से हालचाल लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली कुछ महिलाओं से मुलाकात की और उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।