फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi on EC Vote Chori: राहुल ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर फोड़ा हाइड्रोजन बम!

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 18 Sep 2025 12:27 PM IST

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़े को लेकर कई सबूत पेश किए और नए आरोप लगाए। इसके साथ, ही उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, सच कहूं तो, मैं यहां जो कर रहा हूं वह मेरा काम नहीं है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं है। यह भारत में संस्थाओं का काम है; वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है। हमारी प्रस्तुति के अंत तक, जिसमें 2-3 महीने लगेंगे, आपके मन में कोई संदेह नहीं रहेगा कि भारत में राज्य दर राज्य, लोकसभा दर लोकसभा चुनाव वोट चोरी की गई है। कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है। कर्नाटक की CID ने चुनाव आयोग को 18 महीनों में 18 पत्र भेजे हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं। पहला, हमें वह डेस्टिनेशन IP बताएं, जहां से ये फॉम भरे गए थे। दूसरा, हमें वह डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट बताएं जहां से ये आवेदन दाखिल किए गए थे। और तीसरा, सबसे महत्वपूर्ण हमें OTP ट्रेल्स बताएं, क्योंकि जब आप आवेदन दाखिल करते हैं, तो आपको OTP प्राप्त करना होता है। 18 महीनों में 18 बार, कर्नाटक की CID ने इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, और वे इसे नहीं दे रहे हैं। वे इसे क्यों नहीं दे रहे हैं? क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि ऑपरेशन कहां किया जा रहा है, और हमें पूरा यकीन है कि यह कहां जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें