फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha Join BJP: पंजाब में AAP के खिलाफ बीजेपी का तगड़ा प्लान! पंजाब सीएम भगवंत मान ने संभाली कमान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 01 May 2026 02:07 PM IST

Raghav Chadha Join BJP: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, 7 राज्यसभा सांसदों के दल बदल के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपना कूटनीतिक चक्रव्यूह रच दिया है। यह कोई हैरत की बात नहीं हैं, क्योंकि साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने इसी रणनीति से काम करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस के कई आला नेताओं को अपने पाले में किया था। उस वक्त कांग्रेस सत्ता में थी इसलिए भाजपा का निशाना कांग्रेस थी मगर अबकी बार व्यूह रचना सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए है।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा था जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने पार्टी पर अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से भटक जाने का आरोप लगाते हुए आप छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सदस्यों में से छह पंजाब से निर्वाचित हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें