फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Yadav Murder Case:राधिका की दोस्त हिमांशिका ने किया हत्याकांड पर सनसनीखेज दावा, पुलिस एक्टिव

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 16 Jul 2025 04:41 AM IST

अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड मामले में पुलिस उसकी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत से भी पूछताछ करेगी। हिमांशिका सिंह से पूछताछ करके पुलिस राधिका यादव को गोली मारने के मामले से संबंधित जानकारी जुटाएगी। इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड करके हिमांशिका ने राधिका यादव की मौत पर सवाल उठाए हैं।  हिमांशिका सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो जारी करके राधिका यादव की मौत, परिवार, राज्य स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक टेनिस खेलने, पिता व परिवार की ओर से लगाई जा रही बंदिशों के बारे में बताया है।

उसने वीडियो में कहा कि राधिका यादव को वह करीब 8-10 साल से जानती है और उसकी बेस्ट फ्रेंड थी। राधिका को टेनिस खेलने के अलावा फोटो क्लिक करवाना और वीडियो बनवाना बहुत पसंद था। राधिका के परिवार वाले हर चीज में रोका-टोकी करते थे। हिमांशिका ने कहा कि राधिका पर उसके घर में इतनी पाबंदियां थीं कि उसे अपने ही घर में घुटन महसूस होती थी। इंस्टाग्राम पर जारी किए दूसरे वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका की हत्या पूरी साजिश के साथ की गई और पिछले तीन दिनों से उसकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। हालांकि राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका सिंह की बातों को लेकर परिवार के सदस्य अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। जांच अधिकारी निरीक्षक विनोद ने बताया कि राधिका की दोस्त हिमांशिका सिंह को अभी जांच में शामिल नहीं किया गया है।

जल्द ही उसको जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी। अगर हिमांशिका सिंह के पास मामले से संबंधित कोई साक्ष्य या सबूत मिलते हैं तो उसको आधार बनाकर भी जांच होगी। बताया जा रहा है कि राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी. उसके पिता इसे लेकर नाराज थे. राधिका के गांव वजीराबाद के एक पड़ोसी ने बताया कि दीपक राधिका की पसंद के जीवनसाथी से खुश नहीं था. 47 वर्षीय पड़ोसी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राधिका अपनी जाति से बाहर शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता उसी जाति में शादी करवाना चाहते थे. वह पुराने ख्यालों और रूढ़िवादी सोच वाले व्यक्ति थे. उधर, राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को बयान देने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही वो वारदात के समय फ्लैट में थीं, लेकिन उन्हें बुखार था और उन्होंने कुछ नहीं देखा. गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दीपक ने स्वीकार किया कि उसने हत्या की योजना पहले से बनाई थी.

हालांकि उसने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, न ही यह पुष्टि की है कि उसकी पत्नी को इस योजना की जानकारी थी. लेकिन ऐसा लगता है कि उसे कुछ जानकारी थी. राधिका यादव पिछले साल एक कलाकार के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. कई लोगों का दावा है कि वीडियो की वजह से घर में तनाव पैदा हुआ होगा. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. दीपक के चचेरे भाई राज कुमार यादव का कहना है कि ये पूरी तरह से गलत है. दीपक और उसके परिवार का अपना काम है, उनके पास संपत्ति है और वे पीजी चलाते हैं. गांव में उनकी अपनी कृषि भूमि है. ये कहना गलत है कि वो अपनी बेटी की कमाई पर गुजारा कर रहे थे. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है, जो उनके बारे में एक और बात बताती है. राधिका न केवल एक शानदार खिलाड़ी थी, बल्कि वह एक्टिंग में भी करियर बनाना चाहती थी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें