फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Rain/Flood Update:बाढ़ से भीषण तबाही, सेना, NDRF व पुलिस का रेस्क्यू जारी | Heavy Rain

Sun, 31 Aug 2025 04:37 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


पंजाब में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। 10 जिलों के 1018 गांव बाढ़ की चपेट में है। तीन लाख एकड़ कृषि भूमि पानी से प्रभावित हुई है। लोगों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की तरफ से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीते 24 घंटे में 4711 लोगों को बचाया गया है। इनमें फिरोजपुर के 812, गुरदासपुर के 2571, मोगा के चार, बरनाला के 25, और फाजिल्का के 1239 लोग शामिल हैं।

पंजाब सरकार की तरफ से चार दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थे। बीते बूधवार से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी। सोमवार से फिर स्कूल खुल सकते हैं। हालांकि इस पर आखिरी फैसला सरकार की तरफ से लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि पंजाब में बाढ़ से हालात अभी भी खराब बने हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें