लॉस एंजेलिस की सड़कों पर छिड़ी उथल-पुथल अब अमेरिकी राजनीति में गरमाहट पैदा कर रही है. इमिग्रेशन छापों के खिलाफ शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन अब उग्र होते जा रहे हैं. अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में दो दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह पुलिस पर पत्थर और पटाखे चलाए. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी दी है, बल्कि 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती भी कर दी है.