यूपी में शराब की दुकानों के खिलाफ छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। नोएडा के बरोला में महिलाओं ने दारू की दुकान में जमकर हंगामा किया और शराब की पेटियां सड़क पर ला पटकी। इस बीच शराब की दुकानों में आग लगाने की भी कोशिश की गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।