युद्ध के मैदान में भले ही अपनी ताकत से जीतने वाला रूस इस वक्त इतरा रहा हो, लेकिन खेल के मैदान में कई देशों ने उसे शर्मिंदा किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले का दुनियाभर में विरोध हो रहा है। इसी बीच पोलैंड और स्वीडन की फुटबॉल टीमों ने रूस के साथ फीफा विश्व कप 2022 का क्वालिफायर मुकाबला खेलने से इंकार कर दिया है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन को इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है ।