Priyanka Gandhi on Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के आपातकाल वाले लेख पर प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, शशि थरूर ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में अनुशासन और व्यवस्था के नाम पर क्रूरता की गई। वहीं, शशि थरूर के आपातकाल वाले लेख को लेकर पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, "मैंने अभी शशि थरूर का वह लेख नहीं पढ़ा है।"
बता दें कि, एक मलयालम अखबार में प्रकाशित लेख में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 25 जून 1975 और 21 मार्च 1977 के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के काले युग को याद किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और व्यवस्था के लिए किए गए प्रयास क्रूरता में बदल दिए गए। जिन्हें उचित नहीं ठहराया जा सकता।