फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Pal MLA News: पूजा पाल के निष्कासन ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा, PDA पर बोला हमला!

Sat, 16 Aug 2025 01:18 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सिटिंग विधायक पूजा पाल के निष्कासन के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी उनके निष्कासन के पीछे अनुशासनहीनता का तर्क दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने पूजा पाल के निष्कासन को लेकर अखिलेश यादव के पीडीए पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, खुद पूजा पाल ने भी पीडीए पर कई सवाल उठाए हैं।

दरअसल, बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। पूजा पाल ने सदन के भीतर अपने संबोधन में कहा कि वह सिर्फ 9 दिन की ब्याहता थी, जब उनके पति राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उनके छिपे आंसुओं को देखा और उनके पति के हत्यारे माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया।

पूजा पाल ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए यह भी कहा- यूपी में योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति के बाद आज कोई भी माफिया किसी भी महिला की तरफ बुरी नजर से नहीं देख सकता है। इसके लिए वह योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देती है। पूजा पाल के संबोधन का वीडियो समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव तक पहुंचा। पार्टी के नेताओं ने पूजा पाल के योगी आदित्यनाथ के तारीफ की पूरी जानकारी अखिलेश यादव यादव को दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं एक पत्र जारी कर पूजा पाल पर अनुशासनहीनता का आरोप भी लगाया गया। इसमें कहा गया कि कई बार समझाने के बाद भी वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं। इसलिए उन्हें पार्टी और पार्टी के सभी पदों से निकाला जा रहा है। इसके साथ ही अखिलेश यादव का यह पत्र यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को भी भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें