भारत के नए संसद भवन के उद्घाटन के मामले में दिल्ली की सियासत गरमा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं, लेकिन इस उद्घाटन समारोह से पहले विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाते हुए इस समारोह का बहिष्कार किया है।