बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभा की और इस सभा में उनके चुनावी तीर का निशाना बने उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव। पीएम ने कहा कि अखिलेश सरकार ने यूपी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाजा, इसका जवाब उन्हें 11 मार्च को मिलेगा। साथ ही पीएम ने राहुल-अखिलेश की जोड़ी पर भी व्यंग बाण छोड़े।