2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सामाजिक न्याय पखवाड़ा' मनाने का फैसला किया है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार के सामाजिक न्याय और सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम से लोगों को अवगत कराएंगे।