मध्य प्रदेश में हो रही डीजी कॉन्फ्रेंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। ग्वालियर में उनका स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तो वहीं टेकनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएसएफ अकादमी में पांच इमारतों का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।