प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व अन्य नेताओं के साथ पहुंचकर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। ऐतिहासिक दौरे पर इजरायल पहुंचे पीएम मोदी से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर एक दूसरे के गले मिले। इसके बाद दोनों देशों का राष्ट्रगान गाया गया।