एनडीए के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार वेंकैया नायडू चुनाव जीत गए हैं। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष उन्हें बधाई देने पहुंचे। पीएम ने मिठाई और शॉल देकर उनको बधाई दी। बता दें कि इस जीत के साथ ही देश के तीनों सर्वोच्च पदों पर अब NDA का राज हो गया है।